महू-रीवा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 28 से चलेगी हर शनिवार रीवा से

महू-इंदौर-रीवा के बीच रेलवे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 28 सितंबर से चलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में 5-5 फेरे लगाएगी। रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार ट्रेन हर शनिवार को रीवा से जबकि हर रविवार को महू से चलेगी।

यह रहेगा शेड्यूल

  1. ट्रेन 01704 रीवा-महू स्पेशल 27 सितंबर से 25 अक्टूबर तक रीवा से प्रति शनिवार चलेगी। रात 10.20 बजे चलेगी और रविवार को दोपहर 2.15 बजे इंदौर और दोपहर 3.05 बजे महू पहुंचेगी।
  2. ट्रेन 01703 महू-रीवा स्पेशल, 28 सितंबर से 26 अक्टूबर तक महू से ट्रेन प्रति रविवार को रात 9.20 बजे चलेगी। रात 9.45 बजे ट्रेन इंदौर आएगी अऔर अगले दिन सोमवार दोपहर 1.30 बजे ट्रेन रीवा पहुंचेगी।
  3. ट्रेन का दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, देवास एवं इंदौर रेलवे स्टेशनों पर स्टॉपेज रहेगा।
0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now