ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में जलाभिषेक और पूजन के लिए वेबसाइट जारी

खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर की वेबसाइट www.shriomkareshwar.org पर महामृत्युंजय जाप, पार्थेश्वर पूजन, पंचामृत अभिषेक, नर्मदा आरती, नर्मदा पूजन तथा जलाभिषेक आदि पूजन सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। वेबसाइट पर जाकर श्रद्धालु तिथि व समय का चयन कर सकते हैं। निर्धारित समय पर भक्तजन वीडियो लिंक के माध्यम से लाइव पूजा में शामिल हो सकते हैं। पूजन संपन्न होने के पश्चात प्रसाद को स्पीड पोस्ट के माध्यम से श्रद्धालु के पते पर भेजा जाता है।

1Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now