10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 2 मार्च तक 9 दिनों में, जबकि 12वीं की परीक्षा 7 फरवरी से 3 मार्च तक 17 दिनों में होगी। डीपीएसई (डिप्लोमा इन प्री-स्कूल एजुकेशन) परीक्षा 10 से 19 फरवरी तक आयोजित होगी। 10वीं की परीक्षा हिंदी से शुरू होगी और प्रमुख विषयों के बीच तीन दिन का गैप रहेगा। सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना अनिवार्य होगा, जबकि 8:45 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे।

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now