इंदौर की तीन फ्लाइट आज से बंद, एडवांस बुकिंग वालों को रिफंड या कनेक्टिंग फ्लाइट मिलेगी

इंदौर एयरपोर्ट से आज से तीन शहरों की सीधी फ्लाइट बंद हो गई है। इंदौर से नासिक, उदयपुर और जोधपुर के लिए सीधी फ्लाइट बंद हो जाएगी। इन तीनों फ्लाइट का संचालन इंडिगो एयरलाइंस कंपनी कर रही थी। तीनों रूट पर फ्लाइट बंद होने से यात्रियों को परेशानी आएगी। तीनों रूटों पर एयरलाइंस कंपनी ने सीधी फ्लाइट की बुकिंग पहले से ही बंद कर दी थी। वहीं जिन यात्रियों ने एडवांस में बुकिंग करा ली थी, उन्हें कंपनी अब रिफंड या फिर कनेक्टिंग फ्लाइट का ऑप्शन दे रही है।

यह फ्लाइट आज से बंद
जोधपुर फ्लाइट (6E-7358/7359): सुबह 10:40 बजे इंदौर से रवाना होकर 12:20 बजे जोधपुर पहुंचती थी। वापसी में यह फ्लाइट दोपहर 12:45 बजे जोधपुर से उड़ान भरकर 1:15 बजे इंदौर आती थी।
उदयपुर फ्लाइट (6E-7348/7424): दोपहर 2:40 बजे इंदौर से रवाना होकर 3:40 बजे उदयपुर पहुंचती थी। वहां से शाम 4:20 बजे रवाना होकर 5:25 बजे इंदौर लौटती थी।
नासिक फ्लाइट (6E-7109/7155): दोपहर 2:45 बजे इंदौर से रवाना होकर 3:55 बजे नासिक पहुंचती थी। नासिक से शाम 4:15 बजे उड़ान भरकर 5:25 बजे इंदौर लौटती थी।

अब यह विकल्प
इंदौर से जोधपुर के लिए चार कनेक्टिंग फ्लाइट हैं। इंदौर से यात्री अब उदयपुर के लिए इंदौर से वाया दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु होते हुए जा सकेंगे। 10 से ज्यादा फ्लाइट इंदौर से मिलेंगी। इसी तरह इंदौर से नासिक जाने वाली यात्री इंदौर से वाया दिल्ली और हैदराबाद की कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर नासिक जा सकेंगे। हालांकि इन कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया आम फ्लाइट से दो से ढाई गुना तक लगेगा।

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now