गिग एवं प्लेटफार्म श्रमिकों तथा अन्य असंगठित श्रमिकों के पंजीयन का अभियान 25 अगस्त से 05 सितम्बर,2025 तक चलेगा

गिग वर्कर एवं प्लेटफार्म श्रमिकों तथा अन्य असंगठित श्रमिकों के पंजीयन का अभियान 25 अगस्त से 05 सितम्बर,2025 तक चलेगा। अभियान के तहत ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन www.eshram.gov.in पर पंजीयन कराने वाले गिग वर्कर, प्लेटफार्म श्रमिक तथा अन्य असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक सीधे अपने मोबाइल के माध्यम से अथवा अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (सी.एस.सी.) पर संपर्क कर सकते हैं । श्रमिकों के अपने नि:शुल्क पंजीयन के लिए आधार नंबर, आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर तथा आई.एफ.एस.सी. कोड सहित बचत खाता क्रमांक की जानकारी जरूरी है।


पंजीयन की प्रक्रिया के अंतर्गत www.eshram.gov.in पर “ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन” पर क्लिक कर उपरोक्तानुसार समस्त जानकारी तथा चाही गई अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरे जाने पर ई-श्रम कार्ड का प्रिंट प्राप्त होगा जो आजीवन सम्पूर्ण भारत में मान्य होगा । पंजीयन से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा समस्या के निदान के लिए गिग वर्कर एवं प्लेटफार्म श्रमिकों तथा अन्य असंगठित श्रमिक फोन नम्बर0731-2432822पर संपर्क कर सकते हैं ।

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now