इंदौर एयरपोर्ट से दो साल बाद फिर बुधवार से स्टार एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट शुरू की। एयरलाइंस कंपनी की फ्लाइट बुधवार को गोंदिया और बेंगलुरु के लिए रवाना हुई। दोनों ही फ्लाइट का संचालन सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को होगा। इससे पहले एयरलाइंस कंपनी इंदौर से किशनगढ़ और बेलगाम के बीच फ्लाइट का संचालन करती थी।
यह रहेगा फ्लाइट का शेड्यूल
इंदौर-बेंगलुरु
बेंगलुरु से दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर शाम 4.30 बजे इंदौर आएगी। इंदौर से शाम 7.50 बजे रवाना होगी। रात 9.45 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।
फेयर 4900 रुपए
इंदौर-गोंदिया
इंदौर से शाम 5 बजे रवाना होगी। शाम 5.55 बजे गोंदिया पहुंचेगी। गोंदिया से शाम 6.25 बजे रवाना होगी। शाम 7.20 बजे इंदौर आएगी।
फेयर 3500 रुपए।
यात्रियों को मिलेगा लाभ
ट्रेवल एजेंट्स एसो. ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेंमेंद्रसिंह जादौन ने कहा, दो नई फ्लाइट से त्योहार में यात्रियों को काफी फायदा होगा। गोंदिया के लिए इंदौर से सीधी फ्लाइट शुरू हुई। वहीं बेंगलुरु के लिए भी अतिरिक्त फ्लाइट इंदौर से चलेगी।