कावड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सिमरोल एवं सांवेर में विशेष व्यवस्था

श्रावण मास शुरू होने के साथ ही पुलिस ने भी हाईवे और अन्य क्षेत्रों से गुजरने वाले कावड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। आज से सिमरोल और सांवेर क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। डीएसपी हेडक्वार्टर उमाकांत चौधरी ने बताया कि खंडवा रोड पर सिमरोल के घाट क्षेत्र में दो मोबाइल पेट्रोलिंग गाड़ियां लगातार गश्त करेंगी।

उसके अलावा करीब 30 पुलिस जवान, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य, वन विभाग के कर्मचारी व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। सांवेर क्षेत्र में भी इसी प्रकार की व्यवस्था लगाई गई है। कावड़ यात्री जब मार्ग से गुजरें तो खुले में किसी प्रकार की परेशानी न हो उसका भी विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है। बस-ट्रक वालों को समझाइश दी जा रही है कि वे धीमी गति से वाहन चलाएं। हालांकि ट्रक को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित किया गया है।

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now