प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 9 अक्टूबर को, आवेदन 6 तक

मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहतभरी खबर है। कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 2 से 6 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 7 सितंबर तक रहेगी।

परीक्षा की नई तारीख 9 अक्टूबर तय हुई है, जबकि पहले यह 10 नवंबर को होनी थी। परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। पहली पाली 10:30 से 12:30 और दूसरी 3:00 से 5:00 बजे तक रहेगी। रिपोर्टिंग समय क्रमशः 8:30 से 10:00 और 1:00 से 2:30 बजे तक तय है। जानकारी esb.mp.gov.in से प्राप्त की जा सकती है

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now