कल आईटीआई में प्लेसमेंट/अप्रेंटिसशिप ड्राइव, नौकरियों के शानदार मौके

शासकीय संभागीय आईटीआई नंदानगर में 12 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे से प्लेसमेंट/अप्रेंटिसशिप ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। आईटीआई नंदानगर के प्राचार्य ने बताया कि इस प्लेसमेंट/अप्रेंटिसशिप ड्राइव में आईटीआई विभिन्न ट्रेड जैसे फीटर , डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मैकेनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टूल एण्ड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ट्रेक्टर मैकेनिक, पैंटर जनरल, इलेक्ट्रॉनिक्स, वायरमैन, सीट मेटल ट्रेड से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। प्लेसमेंट/अप्रेंटिसशिप ड्राइव में वहीं आवेदक भाग ले सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 26 वर्ष है।

शानदार वेतन
अप्रेंटिसशिप के दौरान प्रतिमाह 19 हजार 500 रुपये एक वर्ष की अवधि के लिए मिलेंगे। FTC के दौरान 25 हजार 300 रुपये (CTC) स्टाइपेंड प्रति माह दिया जाएगा। इस प्लेसमेंट/अप्रेंटिसशिप ड्राइव में सुजुकी मोटर गुजरात प्रायवेट लिमिटेड गुजरात के लिए आईटीआई उत्तीर्ण बेरोजगार केवल पुरूष उम्मीदवारों का चयन करेगी। रोजगार प्रशिक्षण के लिए 250 पद उपलब्ध हैं।

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now