संभागायुक्त श्री दीपक सिहं के निर्देशानुसार पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु पेंशन शिविर 18 अगस्त सोमवार से प्रारंभ हो गए है। यह शिविर 22 अगस्त 2025 तक संभागीय पेंशन कार्यालय सेटेलाईट भवन इंदौर में आयोजित होगा। विगत वीडियो कॉन्फ्रेंस में संचालक पेंशन भविष्य निधि एवं बीमा मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा संभागीय पेंशन अधिकारी को दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में लंबित पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाना है। समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया गया है
शिविर अवधि में 31 जुलाई 2025 तक के समस्त सेवानिवृत्त अधिकारियों/ कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण पेंशन कार्यालय में ऑनलाइन/ऑफलाइन प्रस्तुत कर निराकरण कराये जाये। पेंशन शिविर के पश्चात कार्यालय स्तर पर प्रकरण लंबित पाये जाते है, तो आप स्वयं व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। उपरोक्त शिविर कार्यक्रम के दिवसों में समस्त कार्यालय प्रमुख अपने कार्यालय के पेंशन प्रकरणों को शिविर अवधि में निराकृत कराना सुनिश्चित करें।