सुहानी वादियों की सैर कराने वाली और प्राकृतिक सुंदरता दिखाने वाली प्रदेश की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन का संचालन चार माह बाद फिर से शुरू होने वाला है। ट्रेन पातालपानी रेलवे स्टेशन से कालाकुंड तक 26 जुलाई से प्रति शनिवार-रविवार चलेगी। इसके लिए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने विभागीय पत्र जारी कर दिया गया है, परंतु पातालपानी रेलवे स्टेशन तक पर्यटकों को मार्ग से होकर ही जाना होगा। हेरिटेज ट्रेन के रैक में दो विस्टाडोम और तीन सेकंड क्लास के कोच रहेंगे। विस्टाडोम का किराया 265 रुपये और नान एसी चेयर कार का किराया 20 रुपये होगा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें
Join Now