कटरा-अर्धकुंवारी मार्ग पर 25 अगस्त को हुए भूस्खलन के बाद मां वैष्णोदेवी यात्रा अनिश्चितकाल के लिए रोक दी गई है। इसके चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द या शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया है। मालवा एक्सप्रेस अब 2 से 19 सितंबर तक अंबाला तक ही चलेगी, जबकि उधमपुर एक्सप्रेस भी तय तारीखों में निरस्त रहेगी। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इंदौर-जोधपुर और इंदौर-भगत की कोठी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं। यात्रा बंद होने और ट्रेनों के रद्द होने से हजारों श्रद्धालुओं की योजनाएं प्रभावित हुई हैं और उन्हें अंबाला के आगे का सफर खुद तय करना पड़ रहा है।
मालवा एक्सप्रेस कटरा के बजाए अंबाला तक ही जाएगी
इसी क्रम में डॉ. अंबेडकर नगर (मह) से चलने वाली मालवा एक्सप्रेस (12919/12920) सिर्फ अंबाला तक ही चलेगी। 2 से 19 सितम्बर तक डॉ. अंबेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन अंबाला पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। अंबाला से कटरा के बीच निरस्त रहेगी। इसी तरह 3 से 20 सितम्बर तक कटरा से आने वाली मालवा एक्सप्रेस भी अंबाला से ही चलेगी और कटरा से अंबाला के बीच निरस्त रहेगी।
उधमपुर एक्सप्रेस भी रद्द
इंदौर से जम्मू-कश्मीर की ओर जाने वाली एक और महत्वपूर्ण ट्रेन शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर एक्सप्रेस (22941/22942) भी रद्द कर दी गई है। 8,15,22 और 29 सितम्बर को इंदौर से उधमपुर जाने वाली ट्रेन नहीं चलेगी। 3,10, 17 और 24 सितम्बर को उधमपुर से इंदौर लौटने वाली सेवा भी निरस्त रहेगी।
इंदौर से जुड़ी दो ट्रेनों में अतिरिक्त कोच
यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधा को देखते हुए रेलवे ने रतलाम मंडल की 9 जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने की घोषणा की है। इसमें इंदौर से जुड़ी दो ट्रेनें भी शामिल हैं। इससे ज्यादा यात्री आसानी से यात्रा कर सकेंगे और रिजर्वेशन में भी आसानी होगी।
इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस (14801/14802) में 3 अक्टूबर तक 2 स्लीपर और 3 सामान्य कोच जोड़े जाएंगे। इंदौर भगत की कोठी एक्सप्रेस (12465