प्राकृतिक आपदाओं से समय पर बचाव के लिये जिला प्रशासन ने “DAMINI” मोबाइल ऐप के इस्तेमाल पर जोर दिया है। यह ऐप भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा बनाया गया है, जो बिजली गिरने और खराब मौसम की जानकारी 24 घंटे पहले ही दे देता है। नियंत्रण कक्ष पुलिस स्वास्थ्य और अन्य विभागों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके।
“DAMINI” एप का उपयोग अनिवार्य
भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा विकसित “DAMINI” ऐप को जिले के सभी फील्ड स्टाफ और आमजन को डाउनलोड करने का निर्देश दिया गया है। यह ऐप आकाशीय बिजली गिरने की संभावना की सटीक जानकारी 24 घंटे पहले देता है, जिससे समय रहते लोगों को सतर्क किया जा सकता है।
आपदा के प्रति जागरूकता अभियान तेज
प्रशासन द्वारा आकाशीय बिजली, तूफान, धूल भरी आंधी और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम स्तर तक माध्यमों के जरिए सही जानकारी और सुझावों का प्रसार सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयंसेवी संस्थाओं की भी मदद ली जा रही है।
मौसम में विभाग की चेतावनियों पर तुरंत कार्रवाई
भारतीय मौसम विभाग द्वारा दी जा रही SHORT और MEDIUM रेंज चेतावनियों को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित विभागों को समय रहते सतर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।
सूचना प्रसार की बहु स्तरीय व्यवस्था
ऐप के जरिए प्राप्त जानकारी को “DAMINI” द्वारा आमजन तक पहुंचाने के लिए निम्नलिखित माध्यमों का उपयोग
- स्थानीय टीवी चैनलों पर फ्लैश न्यूज चलाना।
- ब्लॉक स्तर तक इंटरनेट और एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजना।
- ग्राम पंचायतों में मुनादी और लाउडस्पीकर से चेतावनी प्रसारित करना।
- सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म से जानकारी साझा करना।
प्रशासन ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वह “DAMINI” ऐप को डाउनलोड कर उसका उपयोग करें।