प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के संकल्प के तहत नगर निगम प्रशासन ने वाट्सएप चैटबॉट सेवा शुरू कर दी है। – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका शुभारंभकिया। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशन में डिजिटल इंदौर के तहत यह पहल की गई है। नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए व्हाट्स अप चैटबॉट सेवा (मोबाइल नंबर-7440311311) की शुरुआत की गई है।
यह सुविधाएं मिलेंगी
नागरिक नगर निगम से संबंधित किसी भी समस्या की शिकायत सीधे व्हाट्स एप पर दर्ज करा सकेंगे।
यह चैटबॉट 311 मोबाइल एप से एकीकृत (इंटीग्रेट) है, जिससे शिकायत तुरंत संबंधित अधिकारी को प्राप्त होगी।
कैसे काम करेगा यह चैटबॉट
व्हाट्स अप नंबर 7440311311 पर अपनी शिकायत/समस्या लिखकर भेजेंगे।
चैटबॉट आवश्यक विवरण लेकर शिकायत को 311 सिस्टम में पंजीकृत करेगा।