नवरात्र के पहले दिन यानी सोमवार से आपकी जरूरत की 90% से ज्यादा चीजें सस्ती हो गई हैं। जीएसटी में कटौती को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा, अब देश में 375 से ज्यादा वस्तुएं सस्ती होंगी। इनमें रोजमर्रा की जरूरत की चीजें जैसे घी, पनीर, मक्खन, नमकीन, ड्राय फ्रूट्स और आइसक्रीम शामिल हैं। टीवी, एसी और वॉशिंग मशीन जैसे उत्पाद भी सस्ते होंगे। नई व्यवस्था में 99% वस्तुएं 5% टैक्स स्लैब में आ गई हैं। अब सिर्फ दो मुख्य दरें होंगी- 5% और 18%। अल्ट्रा लग्जरी वस्तुओं पर 40% टैक्स लगेगा। पीएम मोदी ने कहा कि इन सुधारों और 12 लाख रु. तक की आय पर टैक्स छूट से नागरिकों को 2.5 लाख करोड़ रु. की बचत होगी। उन्होंने इसे ‘जीएसटी बचत उत्सव’ कहा।
हर भारतीय को गर्व से कहना चाहिए कि वह स्वदेशी खरीदता और बेचता है
मोदी पीएम ने सूक्ष्म, लघु व कुटीर उद्योगों (एमएसएमई) से अपील की कि वे ‘मेड इन इंडिया’ की खोई हुई प्रतिष्ठा वापस लाएं। उन्होंने कहा कि कभी भारत की ताकत देश में बने उत्पाद थे। अब समय है कि हर भारतीय गर्व से कहे कि वह स्वदेशी खरीदता और बेचता है। विदेशी वस्तुओं से सावधानी बरतने की भी अपील की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खरीदारी करते समय देखें कि उत्पाद स्वदेशी है या नहीं। अब ‘नागरिक देवो भवः’ की भावना के तहत सरकार ने आम लोगों के लिए रोजमर्रा की चीजों को सस्ता किया है।
अगर दुकानदार पुरानी एमआरपी पर ही सामान बेचे, तो टोल फ्री नंबर 1800114000 या 1915 पर शिकायत कराएं
Q. अगर कोई पुरानी एमआरपी पर ही सामान बेचे, तो क्या करें? 1800114000 या 1915 पर शिकायत करें।
8800001915 नंबर पर एसएमएस या वॉट्सएप करें। शिकायत सुबह 8 से शाम 8 बजे के बीच दर्ज करई जा सकती है। नाच और उमंग एप से भी शिकायत कर सकते हैं। इसकी ट्रेकिंग भी संभव है। ग्राहक उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की साइट https://consumerhelpline.gov.in पर रजिस्टर्ड कराकर शिकायत कर सकते हैं।