मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित किए जाने वाले राज्य सेवा परीक्षा-2024 और अन्य परीक्षाओं के इंटरव्यू के संबंध में अनुसूचित जाति-जनजाति के अभ्यर्थियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र इंदौर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 अगस्त से प्रारंभ होना प्रस्तावित है।
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र की प्राचार्य श्रीमती आशा चौहान ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए इच्छुक युवा एबी रोड स्थित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में 28 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी भी इसी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। कार्यालय के दूरभाष नम्बर 0731-2920465 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें
Join Now