इंदौर में नि:शुल्क फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रशिक्षण, रहना खाना सब सुविधाएं

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा संचालित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान भैंसलाय इंदौर में 31 दिवसीय फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी का प्रशिक्षण 15 जुलाई 2025 से प्रारंभ किया जाएगा। आरसेटी निदेशक श्री राजेश्वर सिंह ने बताया कि इंदौर जिले के किसी भी ग्राम पंचायत के निवासी युवक एवं युवतियों जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो, वह यह प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण 31 दिवसों का रहेगा। इस प्रशिक्षण में आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण नि:शुल्क रहेगा। आरसेटी का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर बेरोजगारी से रोजगार की ओर ले जाना है।

संपर्क
श्रीमती रूपा कौशल 9907718421, श्री अपूर्व कुमार जैन 7047304740, श्री पवन नायक 7024123034 तथा श्रीमती निशा वर्मा 7869843137

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now