निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 13-14 सितंबर डॉक्टरों की टीम करेगी जांच

बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन और संस्था ‘छवि’ द्वारा 13 व 14 सितंबर को छावनी स्थित चमेलीदेवी अग्रवाल रेडक्रॉस डायग्नोस्टिक सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें 10 विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की जाएगी और परामर्श के साथ जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयां भी दी जाएंगी।

फाउंडेशन की प्रमुख वंशिका तपन अग्रवाल एवं संस्था के गोपाल गोयल ने बताया शिविर में मरीजों के लिए ब्लड, यूरीन, एक्स-रे, सोनोग्राफी, डेंटल, फिजियोथैरेपी आदि की निःशुल्क जांचें भी की जाएंगी।

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now