शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, इंदौर द्वारा मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की प्री एवं मेंस परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग 15 जुलाई 2025 से प्रारंभ की जा रही है। इस कोचिंग के लिए पात्र अभ्यर्थियों को शीघ्र आवेदन कर दस्तावेज़ों सहित संस्था में 14 जुलाई 2025 तक पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।
प्राचार्य श्रीमती आशा चौहान ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मार्गदर्शन व संसाधन प्रदान करना है। पात्रता नियम व आवेदन पत्र संस्था से प्राप्त किए जा सकते हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें
Join Now