किसान अपनी फसल क्षति होने के 72 घंटे में सूचना दें

इंदौर जिले में जिन कृषकों की फसल जल भराव या अतिवृष्टि से क्षति हुई है वे कृषक अपनी फसल क्षति की सूचना प्रधानमंत्री फसल बीमा कृषि रक्षक पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 14447 या प्रधानमंत्री फसल बीमा व्हाट्सएप चैट बोट नंबर 7065514447 पर दे सकते हैं और फसल बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं। किसान कल्याण तथा कृषि विकास इंदौर के उप संचालक ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का एप्लीकेशन क्रॉप इंश्योरेंस एप जो प्ले स्टोर से डाउनलोड करके फॉर्मल लॉगिन करके अपनी सूचनाएं दर्ज कर सकते हैं। कृषक अपनी फसल क्षति की सूचना 72 घंटे के अंदर दर्ज कर सकते हैं।

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now