ईपीएफओ ने कर्मचारियों के परिवार की सहायता के लिए पोर्टल का अपडेट वर्जन लॉन्च किया, पंजीयन प्रक्रिया भी आसान हुई

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के भोपाल स्थित आंचलिक कार्यालय से कर्मचारी हित के लिए उनके पोर्टल ‘तत्पर’ का नया अपग्रेडेड वर्शन लॉन्च हुआ है। इस पोर्टल का उपयोग क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर द्वारा भी किया जा रहा है। कार्यालय के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त मृगेश महादेव घरडे ने बताया कि भविष्य निधि अधिनियम के अंतर्गत आने वाले किसी निजी कंपनी, कारखाने, सार्वजनिक उपक्रम, बोर्ड, सहकारी संस्थान, परिषद के किसी कर्मचारी की मृत्यु हो जाने पर संबंधित नियोक्ता या कोई भी इस पर सूचना दे सकते हैं। तत्पर पोर्टल 2.0 की विशेषता है कि इसे कर्मचारियों के परिवार के लिए बनाया गया है, जिससे उन्हें आसानी से पीएफ, पेंशन और बीमा लाभ प्रदान किया जा सके। तत्पर पोर्टल के द्वारा ऐसे मृत्यु प्रकरण जो किसी भी कारणवश कार्यालय के संज्ञान में नहीं आ पाते हैं और जिनका पीएफ कार्यालय में जमा है, ऐसे कर्मचारियों की मृत्यु होने पर कोई भी संबंधित व्यक्ति सामान्य एवं सरल जानकारी भरकर इस पोर्टल पर सूचना दे सकता है। सूचना मिलते ही पीएफ इंदौर कार्यालय द्वारा प्रभावित परिवार से संपर्क किया जाएगा। इससे प्रभावित परिवार को कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड, पेंशन तथा बीमा लाभ की सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जा सकेगी।

पोर्टल पर पंजीकरण की विधि भी सरल
1 नॉमिनी या परिवार के सदस्य द्वारा तत्पर पोर्टल पर पंजीकरण की विधि भी बेहद सरल है।
2 पहला स्टेप है सूचना दर्ज करना, इसके लिए कर्मचारी के परिवार के सदस्य या नियोक्ता तत्पर पोर्टल https://tatpar.org.in/ पर कभी भी मृत कर्मचारी का विवरण दर्ज कर सकते हैं।
3 जैसे ही सूचना ईपीएफओ के द्वारा संबंधित परिवार से तुरंत संपर्क किया जाएगा और हर तकनीकी एवं दस्तावेज प्राप्त करने या जानकारी पूरी भरने से संबंधी सहायता प्रदान की जाएगी।
4 इसके बाद तत्काल लाभ की जानकारी दी जाएगी। पोर्टल के जरिए परिवार को कर्मचारी के भविष्य निधि, पेंशन और बीमा लाभ तुरंत प्रदाय किए जाएंगे और उनके परिवार को किसी भी प्रकार की परेशानी उठानी नहीं पड़ेगी।
5 तत्पर पोर्टल 2.0 की मदद से दिवंगत कर्मचारी के परिजनों को तुरंत वित्तीय सहायता मिल सकेगी। उन्हें बिना किसी विलंब के पीएफ, पेंशन और बीमा लाभ दिया जाएगा।

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now