इंदौर में ई-रिक्शा का किराया तय, 2 किमी तक 10 रुपए

इंदौर में परिवहन विभाग ने 4 प्लस वन या उससे ज्यादा बैठक क्षमता वाले ई-रिक्शा का किराया तय कर दिया है। प्रदेश में इंदौर पहला शहर है, जहां ई-रिक्शा का किराया तय किया गया हो। अब तक ई-रिक्शा का कोई किराया तय नहीं था। ज्यादा किराया लिए जाने की शिकायतें लगातार आ रही थीं। नई दरों के अनुसार अब पहले दो किलोमीटर तक 10 रुपए और उसके बाद हरेक किलोमीटर पर 5 रुपए किराया जुड़ता चला जाएगा। आरटीओ प्रदीप शर्मा के अनुसार कार्यालय सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार द्वारा किराया तय कर दिया गया है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

यह हैं नई दरें
10 रुपए प्रति यात्री : पहले 2 किलोमीटर तक
05 रुपए प्रति यात्री : पहले 2 किमी के बाद हरेक किमी पर
(जानकारी सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के अनुसार)

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now