आंगनवाड़ी में 5 वर्ष तक के बच्चों को सम्पूर्ण स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं दी जाएंगी

0 से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों की मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से स्टॉप डायरिया सह-दस्तक अभियान चलेगा। दस्तक अभियान का प्रथम चरण 22 जुलाई से 16 सितम्बर तक संपादित होगा। इस अभियान में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, शिक्षक एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सेवाएं देंगे। अभियान के पहले दिन जिले की सभी आंगवाड़ियों में 5 वर्ष तक के बच्चों को सम्पूर्ण स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं दी जायेगी, उसके बाद यह अभियान घर-घर जाकर चलेगा।

इस अभियान में करीब साढ़े चार लाख से अधिक बच्चों (0 से 5 वर्ष) को चिन्हित किया गया है, जिसमें से साढ़े तीन लाख से अधिक बच्चों को दस्तक पोर्टल पर रजिस्टर्ड कर लिया गया है। इस अभियान के तहत प्रत्येक बच्चों की गंभीर कुपोषण, एनीमिया, दस्त रोग, निमोनिया का परीक्षण किया जाएगा। प्रत्येक बच्चे को दो ओआरएस, 14 जिंक की गोली दी जाएगी तथा एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें हाथ धोना, ओआरएस कैसे बनाना सिखाया जाएगा, जो बच्चे गंभीर होंगे, उन्हें पोषण पुर्नवास केन्द्र में इलाज के लिए भेजा जाएगा।

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now