इंदौर में लीगल एड डिफेंस काउंसिल योजना के तहत संविदा पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के रिक्त एक पद, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के तीन पद एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के रिक्त तीन पदों के लिए भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अर्ह अधिवक्तागणों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं।
न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री शिवराज सिंह गवली ने बताया कि उक्त पदों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश, विज्ञापन एवं आवेदन का प्रारूप उच्च न्यायालय की अधिकारिक वेबसाईट(https://district.mphc.gov.in/recruitment-result), राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर https://www.mpslsa.gov.in एवं जिला न्यायालय इन्दौर की अधिकारिक वेबसाईट https://indore.dcourts.gov.in/notice-category/recruitments से डाउनलोड किये जा सकते हैं। आवेदन विज्ञापन जारी 29 अगस्त 2025 से 19 सितम्बर 2025 की शाम 5 बजे तक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर इन्दौर को सम्बोधित करते हुए स्वयं उपस्थित होकर अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन ईमेल के माध्यम से स्वीकार नहीं किये जायेंगे।