देश की एकमात्र सरकारी एयरलाइंस एलाइंस एयर अपनी उड़ानों को निरस्त करने के मामले में देश में सबसे आगे है। कंपनी लगातार इंदौर सहित प्रमुख शहरों से अपनी उड़ानें निरस्त कर रही है। हाल ही में कंपनी ने 15 सितंबर तक इंदौर से दिल्ली के बीच चलने वाली उड़ान को सप्ताह में तीन दिन निरस्त किए जाने की घोषणा की है।
एलायंस एयर द्वारा इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन और यात्रियों को इस संबंध में जानकारी दी गई है। इसके तहत एलायंस एयर की शाम 7.40 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 8.05 बजे वापस दिल्ली जाने वाली उड़ान (9आई-627/628) 15 सितंबर तक हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को निरस्त रहेगी। यानी सप्ताह में सिर्फ चार दिन ही उड़ान का संचालन किया जाएगा। जिन यात्रियों ने इन दिनों में टिकट बुक किए हैं उन्हें कंपनी द्वारा रिफंड और रीबुकिंग का विकल्प दिया गया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें
Join Now