22 अगस्त – आज लोकमाता, न्याय और सुशासन की देवी अहिल्या बाई होलकर जी की पुण्यतिथि है।

क्या हमेशा की तरह सिर्फ फूल माला, बैंड बाजा और भाषण देकर ही उनको याद किया जाएगा कि उनके राज्य के सुशासन को भी अपनाया जाएगा।

होलकर राज्य में….
१. शिक्षा एवं स्वास्थ्य निशुल्क थे।
२. पेड़ की टहनी काटने पर भी दंड का प्रावधान था।
३. इंदौर के एक तिहाई क्षेत्र में हरियाली थी।
४. शहर के चारों तरफ तालाब थे।
५. अपराधों और नशे पर सख्ती से नियंत्रण था।

और आज क्या हो रहा है इन्दौर में शिक्षा एवं स्वास्थ्य का बढ़ता व्यापार, हरियाली को सर्वनाश करने पर उतारू नेता, भूमाफियाओं द्वारा तालाबों को निगल जाना और नशे एवं अपराध का हर तरफ बोलबाला, जिस पर सरकार का नियंत्रण कमजोर।

विचार करें, बदलाव के लिए पहल करें।

अहिल्या बाई होलकर को शत शत नमन🙏

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now