18 फरवरी से शुरु होगा दस्तक अभियान का दूसरा चरण, घर-घर जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगे बच्चों के स्वास्थ्य की जांच

बाल स्वास्थ्य और पोषण के लिए दस्तक अभियान का द्वितीय चरण का आयोजन 18 फरवरी से शुरु होगा। अभियान की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। यह अभियान स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से क्रियान्वित होगा।

अभियान के तहत एनीमिया फॉलोअप जांच एवं विटामिन ए अनुपूरण हेतु कार्य किये जाएंगे। अभियान का द्वितीय चरण 18 फरवरी से 18 मार्च तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान 9 माह से 5 साल के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। साथ ही दस्तक अभियान के प्रथम चरण में एनीमिक पाए गए 6 माह से 5 साल के बच्चों के खून की जांच डिजिटल हिमोग्लोबीनोमीटर से की जाएगी। एनीमिया के स्तर की पुनः जांच कर, एनीमिक पाए गए बच्चों को आयरन सप्लीमेंटेशन सेवन कराया जाएगा। अभियान के तहत एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी द्वारा घर-घर जाकर दस्तक दी जायेगी। संबंधित अधिकारियों को बच्चों की लाइन लिस्टिंग तैयार कर अभियान के तहत निर्धारित सेवाएं देने के लिए निर्देशित किया गया है। कहा गया है कि अभियान के दौरान सभी लक्षित बच्चों को लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जाए। संबंधित विभागों से समन्वय कर सूक्ष्म कार्ययोजना बनाई जाए।

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now