सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2024: निःशुल्क ऑफलाइन मॉक इंटरव्यू हेतु आवेदन 10 दिसम्बर से

शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति के साक्षात्कार हेतु पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित
शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा-2024 हेतु सहायक प्राध्यापक के लिये समस्त विषयों के निःशुल्क मॉक इंटरव्यू शीघ्र प्रारंभ किये जायेंगे। इस हेतु शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर में संपूर्ण मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के साक्षात्कार हेतु पात्र विद्यार्थियों के आवेदन आमंत्रित किए गये हैं। अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में 10 दिसम्बर 2025 से 02 जनवरी 2025 तक आवेदन संस्थान से प्राप्त कर उक्त आवेदन भरकर समस्त आवश्यक दस्तावेज संलगन कर जमा कर सकते हैं।

प्रशिक्षण हेतु प्रवेश की अन्य आवश्यक शर्तें
शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र की प्राचार्य श्रीमती आशा चौहान ने बताया कि आवेदक के परिवार की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय 6 लाख रूपये या इससे कम होना चाहिये। साक्षात्कार प्रशिक्षण के प्रवेश हेतु केवल वे ही अभ्यर्थी आवेदन करें, जो आयोग द्वारा ली जानी वाली परीक्षाओं के साक्षात्कार हेतु पात्र है। साक्षात्कार के सभी अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र अनुसार सभी प्रमाण-पत्र संलग्न करेंगे। प्रशिक्षण का माध्यम हिन्दी होगा। प्रशिक्षण में अभ्यर्थियों को निःशुल्क ऑफलाईन प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवास सहायता का लाभ नहीं दिया जाएगा।

पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार जाति, आय एवं मूल निवासी प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों सहित व्यक्तिगत रूप से शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर में जमा करना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिये शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर के दूरभाष क्रमांक 0731-2920465 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now