मध्य प्रदेश शासन के श्रम विभाग द्वारा श्रम स्टार रेटिंग प्रमाण पत्र जारी किये जाने की सुविधा प्रारंभ की गई है। जिसका उद्देश्य पंजीकृत कारखानों, दुकानों एवं अन्य वाणिज्यिक संस्थानों में श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण सुनिश्चित करना है। स्व-मूल्यांकन के माध्यम से संस्थानों को श्रम कानूनों के पालन हेतु प्रोत्साहित करना एवं अनुपालन की स्थिति को पारदर्शी बनाना, संस्थानों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर निष्पक्ष एवं स्वचालित श्रम स्टार रेटिंग प्रणाली के माध्यम से उनका मूल्यांकन करना, बेहतर कार्य-संस्कृति, सामाजिक सुरक्षा एवं जिम्मेदार नियोक्ता व्यवहार को बढ़ावा देकर सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और सतत सुधार को प्रोत्साहित करना भी इसका उद्देश्य है। श्रम स्टार रेटिंग की प्रमाणीकरण सुविधा सभी पंजीकृत कारखानों, दुकानों एवं अन्य वाणिज्यिक संस्थानों के लिए उपलब्ध है। श्रम विभाग के पोर्टल https://sambal.mp.gov.in/StarRating/Default.aspx के माध्यम से पंजीयन किया जा सकता है।
श्रम विभाग द्वारा श्रम स्टार रेटिंग प्रमाण पत्र जारी किये जाने की सुविधा प्रारंभ
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें
Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें
Join Now