शादी के नाम पर शिकार बन रहे युवक, युवतियां, इंदौर में बड़े रैकेट का खुलासा

इंदौर में एयरपोर्ट रोड पर चल रहे एक फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर को पुलिस ने पकड़ा है। Bharat Wedding & Community Matrimonial नाम से संचालित इस कॉल सेंटर के जरिए युवक युवतियों को शिकार बनाया जाता था। यहां से चार लोगों को पकड़ा है जिसमें एक युवक और तीन युवतियां हैं। यहां पर युवतियां शादी के लिए युवकों को फंसाती थी।

प्रेमजाल में फंसाने के बाद उनसे पैसे ट्रांसफर करना शुरू करवातीं थी। बाद में शादी से इनकार कर देती थी। पुलिस को यहां से 90 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप और 1.40 लाख रुपए नकद मिले हैं।

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now