लाखों रुपए का सरकारी लोन, निःशुल्क ट्रेनिंग और खुद का उद्योग लगाएं, 19 दिसंबर को सरकार की एक दिवसीय कार्यशाला में आएं

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग द्वारा संभागीय आईटीआई इंदौर के सहयोजन से पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिये मार्केटिंग एवं उद्यमिता विषय पर एक दिवसीय निःशुल्क जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 19 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संभागीय आईटीआई, नंदा नगर इंदौर के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई है। कार्यशाला में शामिल होने के पूर्व पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को अपना ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन की लिंक https://chat.whatsapp.com/CEVfmDWIxvzEwXQFSRekA2?mode=hqrt1 है।

पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे शीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। सीट लिमिट है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कार्यशाला में प्रवेश मिलेगा। और अधिाक जानकारी के लिये एमएसएमई विकास कार्यालय, 10 पोलो ग्राउंड औद्योगिक क्षेत्र इंदौर से सम्पर्क किया जा सकता है।

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now