मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को

कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार 14 मार्च 2026 को समस्त न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। प्रशासनिक न्यायाधिपति श्री विजय कुमार शुक्ला के निर्देशन में म.प्र. उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में 14.03.2026 (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा ।

समस्त पक्षकारों एवं अधिवक्तागण से अपील की गई है कि उपरोक्तानुसार म०प्र० उच्च न्यायालय खण्डपीठ इन्दौर में लंबित प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से सुलह एवं समझौते के आधार पर निराकृत कराने हेतु म.प्र. उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर में प्रिंसिपल रजिस्ट्रार, ओ.एस.डी/रजिस्ट्रार, रजिस्ट्रार (एम), संबंधित सेक्शन एवं विधिक सहायता अधिकारी, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति इंदौर से संपर्क कर अपने प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत में रखने हेतु आवेदन/सूचना दे सकते हैं। लोक अदालत के माध्यम से प्रकरण का निराकरण होने पर शासन द्वारा अदा की गई कोर्ट फीस वापसी का भी प्रावधान है।

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now