नैतिक श्रम मानकों को बढ़ावा देने श्रम विभाग की नई पहल -श्रम स्टार रेटिंग प्रणाली आरंभ

श्रम विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्रम स्टार रेटिंग प्रणाली आरम्भ की गयी है। इस प्रणाली के तहत कारखानों, दुकान एवं स्थापना के अंतर्गत UTR- https://sambal.mp.gov.in पर स्टार रेटिंग हेतु अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस आवेदन से संस्थान द्वारा कुल 10 मापदण्डों के प्रावधानों के अनुपालन की स्थिति अनुसार स्व आंकलन करेंगे। इससे कारखाना/संस्थान का ऑनलाईन श्रम स्टार रेटिंग सर्टिफिकेट जारी हो सकेगा।

श्रमायुक्त ने बताया कि यह पारदर्शी रेटिंग उन प्रतिष्ठानों द्वारा अपने श्रमिकों के अधिकारों एवं कल्याण को दिए जाने वाले महत्व को दर्शाती है। यह बेहतर कार्यस्थलों के मानकों को बढ़ावा देने तथा जिम्मेदार औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रथाओं की संस्कृति को स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कारखानों एवं प्रतिष्ठानों की श्रम स्टार रेटिंग संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहाँ से इसे सरलता से प्राप्त और सत्यापित किया जा सकता है। इससे न केवल समाज में उचित श्रम प्रथाओं के महत्व की जागरुकता बढ़ेगी, बल्कि उपभोक्ताओं को भी सामाजिक रूप से जिम्मेदार व्यवसायी को प्राथमिकता देने में सहायता प्राप्त होगी। उच्च श्रम स्टार रेटिंग वाले कारखानो/संस्थानों के उत्पाद की ओर उपभोक्ता सहज ही आकर्षित होंगे, जिससे नियोजकों में भी अपने श्रमिकों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता दृढ़ होगी। आमजन से भी अपेक्षा की गई है कि किसी उत्पाद के संबंध में श्रम स्टार रेटिंग को ध्यान में रखें, ताकि श्रमिकों के हितों के उद्देश्य को संरक्षित किया जा सके।

इस पारदर्शी के प्रसार से उत्पादकों और विज्ञापनदाताओं को अपने रणनीतियों को नैतिक श्रम मानकों के अनुरूप पुनर्परिभाषित करने के लिए प्रेरणा मिलेगी, जिससे राज्य के उद्योगों में एक सकारात्मक प्रभाव पैदा होगा।

श्रम स्टार रेटिंग के आपकी सेवाओं द्वारा व्यापक प्रदर्शन से मजदूरों के कल्याण और अधिकारों के प्रति साझा प्रतिबद्धता के अनुरूप समावेशी और न्यायसंगत विकास के लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now