इंदौर-रीवा के बीच 26 नवंबर से नई फ्लाइट शुरू होगी। रीवा से इंदौर के लिए भी हवाई सेवा शुरू की जाएगी। इससे यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट के माध्यम से देश के अन्य प्रमुख शहरों तक आसानी से पहुंचने की सुविधा मिलेगी। रीवा एयरपोर्ट से शुरू हो रही यह नई वायुसेवा विंध्य क्षेत्र को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ने में अहम साबित होगी।
इधर, सोमवार को एटीआर-72 वायुयान रीवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। उसके बाद मुंबई, बैंगलुरु व पुणे के लिए भी फ्लाइट शुरू होगी। सांसद शंकर लालावानी ने बताया कि इंदौर से रीवा अौर रीवा से इंदौर की यह विमान सेवा 26 नवंबर से शुरू होगी। विस्तृत शेड्यूल जल्द जारी होगा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें
Join Now