इंदौर में 31 जनवरी से गुलाब प्रदर्शनी

इंदौर के गांधी हॉल में प्रदर्शनी आम जनता के लिए निःशुल्क रहेगी। 31जनवरी को यह शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक, जबकि 1 फरवरी को सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेगी। इस दौरान हाइब्रिड टी, फ्लोरीबंडा, पॉलीएंथा और मिनिएचर जैसी लोकप्रिय किस्मों के साथ-साथ कई नई और अनोखी प्रजातियों के गुलाब भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

मेले में गुलाबों को अलग-अलग समूहों में सजाया जाएगा, जिससे दर्शक उनकी विविधता को नज़दीक से देख सकें। इसके अलावा स्कूली बच्चों के लिए पुष्प सज्जा, उद्यान स्पर्धा, कटे पुष्प प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता जैसे रचनात्मक आयोजन भी होंगे।

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now