इंदौर में हाई वोल्टेज करंट से जा रही जानें, लोगों को दूर से ही चपेट में ले रहे बिजली के तार,

इंदौर में ट्रांसमिशन लाइन के हाई वाल्टेज करंट के कारण लगातार जानें जा रही हैं। इसका करंट इतना घातक रहता है कि बिजली के तार दूर से ही इंसान को अपनी चपेट में ले लेते हैं। दीपावली के बाद इसी तरह एक युवक की जान गई। राजेंद्र नगर क्षेत्र की अबीर विहार कॉलोनी में गमले वाली पुलिया निवासी संजय चौहान (पुत्र दलसिंह चौहान) अपने घर पर दिवाली के लिए लाइटिंग लगा रहे थे।

इसी दौरान वह घर के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गए और उनका निधन हो गया। मप्र पावर ट्रांसमिशन कंपनी की अतिरिक्त मुख्य अभियंता नीलम खन्ना ने बताया कि हादसे के समय ट्रांसमिशन लाइन से सीधा संपर्क नहीं हुआ, लेकिन 1 लाख 32 हजार वोल्टेज के इंडक्शन प्रभाव के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, व इलाज के दौरान उस युवक की मृत्यु हो गई।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व खंडवा रोड स्थित साईबाग कॉलोनी में भी एक मकान पर वेल्डिंग कार्य के दौरान दो श्रमिक 132 केवी लाइन के इंडक्शन प्रभाव से गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस तरह के हादसों में पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है। प्रशासन ने घरेलू बिजली की तुलना में ट्रांसमिशन लाइनों में प्रवाहित धारा लगभग 600 से 950 गुना अधिक घातक होती है। यह दूर से ही आपको गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। इसके आसपास किसी भी तरह का निर्माण न करें और इस गलतफहमी में न रहें कि लाइन घर से बहुत दूर से जा रही है। इसके प्रति सचेत रहें और एक दूसरे को भी जागरूक करें।

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now