इंदौर में स्कूलों का समय बदला, कड़ी ठंड से सावधान रहें

इंदौर का तापमान रविवार रात 7.2 डिग्री पहुंच गया। कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्कूलों का समय बदलकर 18 नवंबर से सुबह 9 बजे से करने के आदेश दे दिए। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है। एमपी के 11 जिलों में 10 डिग्री से कम तापमान है। यहां बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जा रहे हैं।

भोपाल में इंदौर से भी ज्यादा सर्दी है। रविवार रात नवंबर के इतिहास की सबसे सर्द रही। यहां पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक ही रात में 1.2 डिग्री की गिरावट हुई। इससे 84 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया है। भोपाल में नवंबर की सर्दी का ओवरऑल रिकॉर्ड 30 नवंबर 1941 में 6.1 डिग्री का था।

इंदौर में तापमान 7.2 डिग्री रहा। यहां पिछले 25 साल में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। एक ही रात में पारे में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now