इंदौर में 4000 लीटर नकली घी पकड़ाया है। पालदा क्षेत्र में खाद्य व औषधि विभाग ने छापा मारकर 3400लीटर मिलावटी घी जब्त किया गया। खाद्य व सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि फैक्टरी में डेयरी पावर व कावल्या ब्रांड का घी महाराष्ट्र से मंगाया जाता था और उसमें वनस्पति व एसेंस मिलाकर मिलावटी घी तैयार किया जाता था। उसे आरोपी मिल्क क्रीम व अन्य ब्रांड से बेचते थे।
वहीं पल्हर नगर में एक घर पर छापा मारकर 600 लीटर नकली घी और तेल जब्त किया गया। यह मकान गिरिराज गुप्ता का है, जो मल्हारगंज क्षेत्र में प्रभुश्री ट्रेडर्स के नाम से दुकान संचालित करता है। निरीक्षण के दौरान इस मकान से मिलावट का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। यहां से नकली घी बड़े ब्रांड्स के नाम से बेचा जाता था। यहां पर अधिकारियों को सांची, अमूल, नोवा की नकली पैकेजिंग मिली है।