इंदौर में वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य उपकरण प्रदान किए जाएंगे

डॉ. अंबेडकर नगर महू की विधायक उषा ठाकुर के विशेष प्रयासों से 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को पात्रतानुसार नि:शुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु एक विशेष परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कलेक्टर शिवम वर्मा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदौर के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 29 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को जनपद पंचायत परिसर, डॉ. अंबेडकर नगर महू में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जायेगा। परीक्षण शिविर में राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यकता अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण दिए जाएंगे।

यह स्वास्थ्य उपकरण मिलेंगे
श्रवण यंत्र, बैसाखी, ट्राईपॉड, व्हीलचेयर, वॉकर, वॉकिंग स्टिक, कमोड चेयर, चेयर स्टूल, फुट केयर यूनिट, स्पाइन सपोर्ट, सर्वाइकल कॉलर, लम्बो सेकल बेल्ट आदि प्रदान करने हेतु चिन्हांकित किया जायेगा।

शिविर में आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान/सरपंच/तहसीलदार या अन्य राजस्व विभाग अधिकारी द्वारा जारी प्रार्थी को आमदनी 15,000 रूपये मासिक या इससे कम हो, आवेदक का फोटो, समग्र आईडी आदि साथ लेकर शिविर स्थल पर पात्रता परीक्षण हेतु उपस्थित होना होगा। शिविर में विधायक उषा ठाकुर द्वारा संबल योजना, पेंशन योजना तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now