इंदौर में पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए 9 फरवरी से शिविर

संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े के निर्देशानुसार इंदौर संभाग में लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिये 9 फरवरी से 13 फरवरी तक पेंशन प्रकरण शिविर का आयोजन संभागीय पेंशन कार्यालय सेटेलाइट भवन इंदौर में किया जा रहा है। संभागायुक्त डॉ. खाड़े द्वारा इंदौर संभाग के समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि उक्त शिविर अवधि में अपने कार्यालय के 31 जनवरी 2026 तक के समस्त सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण पेंशन कार्यालय में ऑनलाईन/ऑफलाईन प्रस्तुत कर निराकरण करायेंगे। पेंशन शिविर के पश्चात कार्यालय स्तर पर प्रकरण लंबित पाये जाते हैं तो कार्यालय प्रमुख व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। निर्देश दिए गये हैं कि शिविर कार्यक्रम के दिवसों में समस्त कार्यालय प्रमुख अपने कार्यालय के पेंशन प्रकरणों को निराकृत कराना सुनिश्चित करें।

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now