इंदौर में निःशुल्क शराब छोड़ें, अपने जीवन में खुशियां लौटाएं

शराब पीड़ित लोगों को शराब से दूर रहने के लिए अब आजीवन निःशुल्क मदद मिलेगी।

एल्कोहोलिक्स एनॉनिमस (AA) एक विश्व व्यापी फैलोशिप है जिसमें विश्व भर के 200 देशों में AA के 50 लाख सदस्य हैं और भारत में इसके 45000 सदस्य हैं। ये वे लोग हैं जो एक समय चाह कर भी शराब से दूर नहीं हो पा रहे थे लेकिन आज पूरी तरह शराब मुक्त होकर एक सुखी समाधानी जीवन जी रहे हैं। AA किसी भी प्रकार का बाहरी अंशदान, डोनेशन इत्यादि स्वीकार नहीं करता है। AA सदस्य खुद अपने एकत्रित किए अंशदानों से ही अपनी गतिविधियां संचालित करते हैं।

भारत के अलग अलग स्थानों में AA के करीब 1800 ग्रुप हैं, जो अपनी नियमित मीटिंग करते हैं। इन मीटिंग में AA सदस्य अपने अनुभव, शक्ति और आशा साझा करते हैं, तथा AA के लिटरेचर में दी गई शराबियत की बीमारी के बारे में बात करते हैं।

जब एक नया पीड़ित शराबी मीटिंग में आता है, यहां के पुराने सदस्य उसे अपनी आपबीती बताते है और इस बीमारी के बारे में समझाते हैं। समाज के विपरीत यहां शराबी को कोसा नहीं जाता क्योंकि ये एक बीमारी है लत नहीं। दैनिक मीटिंग आने से कुछ शराबी तो पहली मीटिंग के बाद तो कुछ शराबी कुछ दिनों की मीटिंग के बाद शराब से दूर हो जाते हैं। ज़्यादातर शहरों में ये मीटिंग प्रतिदिन होती है जबकि कुछ अन्य स्थानों पर यह मीटिंग हफ्ते में एक, दो या तीन बार तक होती है।

इंदौर में होने वाली इन मीटिंग्स का ब्यौरा pdf में संलग्न है।
AA सेवा ग्रुप इंदौर में पिछले 12 वर्षों से कार्यरत है।
शराब पीड़ितों के लिए 96857 00234, ये 24×7 हेल्पलाइन भी है।

संपर्क : AA सेवा ग्रुप, इंदौर
हेल्पलाइन : 96857 00234
sevagroupindore@gmail.com
www.aagsoindia.org

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now