इंदौर में कल कई रास्ते बंद रहेंगे

8 फरवरी को नेहरू स्टेडियम से होने वाली, यूथ वॉक के दौरान निम्नानुसार रहेगी यातायात व्यवस्था
इंदौर शहर में रविवार 8 फरवरी 2026 को यूथ वॉक का आयोजन होने जा रहा है। जो कि नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर जीपीओ, छावनी, मधुमिलन, पटेल सर्कल से पुनः मधुमिलन , व्हाईट चर्च होते हुए नेहरू स्टेडियम आकर समाप्त होगी।
इस दौरान प्रातः 5 बजे से वॉक प्रारंभ होने से समाप्ति तक उक्त मार्ग में वाहनो का आवागमन नही हो सकेगा, इसके लिए परिवर्तित मार्ग से आवागमन करें।

◆ बस एवं अन्य चार पहिया डायवर्सन मार्ग –

● देवास से आने वाली बसें जो सरवटे बस स्टेशन जाना चाहती है वे पिपलियहाना से कृषि कॉलेज से डेली कॉलेज, आजद नगर गोल चौराहा, नवलखा, अग्रसेन से छावनी अनाज मंडी रोड, अर्जुन प्याऊ , गुजराती कॉलेज होते हुए बस सरवटे स्टैंड पहुंचेंगे।

● खंडवा खरगोन की बसें नौलखा से अग्रसेन से छावनी अनाज मंडी रोड, अर्जुन प्याऊ, गुजराती कॉलेज होते हुए बस सरवटे स्टैंड पहुंचेंगे।

● जाने के लिए बसें सरवटे बस स्टैंड से रीगल, मधु मिलन, ठक्कन वाला कुआ, गीताभवन, कृषि कॉलेज, पिपलियहाना से आगे की ओर जाएगी।

● आवश्यक स्थानों मार्ग व्यवस्था, डायवर्शन/चौराहो पर ट्रैफिक पुलिस जवान, वॉलंटियर्स तैनात रहेंगे।

● एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आपातकालीन सेवाएँ सुचारू रूप से संचालित रहेंगी।
वाहन चालकों से अनुरोध है कि वॉक क्षेत्र के अतिरिक्त अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now