इंदौर में एसआईआर के लिए मतदाताओं को 2003 की जानकारी उपलब्ध कराने के लिये प्रत्येक झोन में हेल्पडेस्क स्थापित, क्यूआर कोड भी जारी किया

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इंदौर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान 2026 का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवम वर्मा द्वारा नियमित रूप से जिले के समस्त ERO से बैठक कर प्रतिदिन किये गए कार्य की समीक्षा की जा रही है। इंदौर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान 2026 में संलग्न बीएलओ, बीएलओ सहायक, सुपरवाईजर से इस सबंध में किये जा रहे कार्य की जानकारी तथा इस संबंध में आने वाली कठिनाईयों का समाधान भी त्वरित किया जा रहा है। इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय तथा नगर निगम इंदौर द्वारा सतत कार्य किया जा रहा है।

आम मतदाताओं की सुविधा के लिए इंदौर जिले में 2003 की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रत्येक झोन एवं ऐसे मतदान भवन जिनमें तीन या उससे अधिक मतदान केन्द्र हैं, में भी हेल्प डेस्क बनाए गए हैं, जहाँ मतदाता अथवा उनके परिजन उपस्थित होकर संबंधित जानकारी वर्ष 2003 की मतदाता सूची से प्राप्त कर सकते हैं। जिले के सभी हेल्प डेस्क की सूची दिए गये क्यूआर (QR) कोड को स्कैन करके देखी जा सकती है।

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now