इंदौर के मालवीय नगर में आज नगर निगम ने 140 मकानों को तोड़ा है। अब शहर की 23 सड़कों पर मकानों को तोड़ा जाएगा। शहर में बढ़ रही गाड़ियों और ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए शहर के पुराने रहवासी क्षेत्रों के घरों, दुकानों को तोड़ा जा रहा है। मास्टर प्लान की 23 सड़कों के लिए नगर निगम हाईकोर्ट में केविएट भी दायर कर रहा है। बताया जा रहा है कि इसके बाद यहां रहने वाले रहवासियों को कोर्ट से भी स्टे नहीं मिलेगा।
अब इन 23 सड़कों पर टूटेंगे मकान, दुकानें
जिंसी चौराहा से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक (24 मीटर), नेमीनाथ चौराहा से जिंसी चौराहा तक (24 मीटर), सुभाष मार्ग गोल मंदिर से रामबाग पुल तक (30 मीटर), मच्छी बाजार चौराहा से चंद्रभागा पुल तक (24 मीटर), टीसीएस से एमआर-5 तक लिंक रोड (30 मीटर), एमआर-10 से एमआर-12 को जोड़ने वाली लिंक रोड (30 मीटर), एयरपोर्ट रोड से एमआर-5 को जोड़ने वाली लिंक रोड (30 मीटर), एमआर-5 बड़ा बांगडदा से पीएमएवाय मल्टी तक (30 मीटर), भमौरी चौराहा से एमआर-10 और राजशाही गार्डन से होटल वाव तक (30 मीटर), सांवेर रोड पेट्रोल पंप से शिवशक्ति नगर हनुमान मंदिर तक (30 मीटर), भागीरथपुरा मेन रोड एमआर-4 से पुलिया तक (18 मीटर), एडवांस एकेडमी से रिंग रोड तक (30 मीटर), एबी रोड जीपीओ चौराहा से सरवटे बस स्टैंड तक (24 मीटर), नेहरू प्रतिमा (मधुमिलन चौराहा) से छावनी पुल तक (24 मीटर), वीर सावरकर प्रतिमा से अटल गेट तक (18 मीटर), एमआर-9 से मालवीय नगर गली नंबर 2 होते हुए एलआईजी लिंक रोड (18 मीटर), मुसाखेड़ी चौराहा से सावरिया धाम मंदिर तक (45 मीटर), किला मैदान रोड गुटकेश्वर महादेव मंदिर से सदर बाजार तक (18 मीटर), कडिलपुरा रोड सुभाष मार्ग से इंदौर वायर चौराहा तक (30 मीटर), रिंग रोड खजराना मंदिर द्वार से जमजम चौराहा तक (18 मीटर), जमजम चौराहा से स्टार चौराहा तक (30 मीटर), इंदौर बायपास होटल प्राइड से सिटी फॉरेस्ट तक (30 मीटर), सरवटे बस स्टैंड जूनी इंदौर ब्रिज से चंद्रभागा होते हुए मच्छी बाजार चौराहा तक (24/18 मीटर)।