आर्मी की अग्निपथ योजना अंतर्गत अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन आर्मी रिक्रूटमेन्ट ऑफिस महू एवं जिला प्रशासन के निर्देशन में 20 नवम्बर से 05 दिसम्बर 2025 तक इन्दौर के तक्षशीला परिसर (स्पोटर्स ग्राउन्ड) देवी अहिल्या विश्वविद्यालय खण्डवा रोड में किया जा रहा है। भर्ती रैली में इन्दौर एवं उज्जैन सम्भाग के 15 जिलों के उम्मीदवार जिन्होंने अग्निवीर हेतु ऑनलाईन परीक्षा उत्तीर्ण की है वह इस भर्ती रैली में भाग ले सकेंगे।
उप संचालक रोजगार श्री पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिये जिलावार तिथियां निर्धारित गई हैं। 23 नवम्बर को नीमच, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी और बुरहानपुर जिले के उम्मीदवार भर्ती रैली में शामिल होंगे। इसी प्रकार 24 नवम्बर को मन्दसौर, 25 नवम्बर को रतलाम और शाजापुर, 26 नवम्बर को शाजापुर और खण्डवा, 27 नवम्बर को देवास एवं धार, 28 नवम्बर को उज्जैन एवं खरगोन तथा 29 नवम्बर को आगर मालवा और इंदौर के उम्मीदवार रैली में शामिल होंगे।
परीक्षा उत्तीर्ण हुये उम्मीदवार को प्रवेश पत्र ईमेल एवं इंडियन आर्मी की वेबसाईड www.joinindianarmy.nic.in पर भेज दिये गये हैं। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ सभी मूल दस्तावेज एवं रंगीन फोटो के साथ रैली में उपस्थित होना है।