पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर–देवास-उज्जैन रेल खंड में समय सुधार गया है। जिससे बरेली से झांसी और झांसी से इंदौर आने वाले यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। झांसी स्टेशन पर ब्लॉक के कारण 26 नवंबर से 7 जनवरी तक बरेली-इंदौर एक्सप्रेस झांसी नहीं जाएगी।
इन गाड़ियों के समय में बदलाव
गाड़ी संख्या 19343 इंदौर–नागपुर पंचवेली एक्सप्रेस (प्रतिदिन): यह ट्रेन 22 नवंबर 2025 से अगले आदेश तक इंदौर से 13:15 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 20917 – इंदौर पुरी हमसफर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) : यह ट्रेन 25 नवंबर 2025 से अगले आदेश तक इंदौर से 15:05 बजे चलेगी। देवास स्टेशन पर इसका आगमन 15:31 बजे तथा प्रस्थान 15:33 बजे निर्धारित किया गया है|
गाड़ी संख्या 22191 – इंदौर जबलपुर एक्सप्रेस (प्रतिदिन) : यह ट्रेन 22 नवंबर 2025 से अगले आदेश तक इंदौर से 19:35 बजे रवाना होगी। देवास स्टेशन पर इसका आगमन 20:01 बजे तथा प्रस्थान 20:03 बजे रहेगा।
बरेली-इंदौर एक्सप्रेस झांसी नहीं जाएगी
रेलवे जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म क्रमांक 3 के वॉशेबल एप्रन पर नया बैलास्टलेस ट्रैक बिछाने का काम शुरू होने वाला है। इस निर्माण कार्य के चलते ब्लॉक का असर बरेली से इंदौर के बीच चलने वाली एक महत्वपूर्ण ट्रेन पर पड़ेगा।
गाड़ी संख्या 14320 बरेली-इंदौर एक्सप्रेस को निर्धारित अवधि में परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। 26 नवंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक यह ट्रेन अपने नियमित मार्ग ग्वालियर से झांसी होकर बीना जाने के बजाए ग्वालियर गुना बीना मार्ग से चलाई जाएगी।