उत्तर रेलवे में चल रहे निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक का असर इंदौर से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ेगा। इसी के चलते इंदौर-शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन जालंधर कैंट तक ही चलेगी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22941 इंदौर-उधमपुर एक्सप्रेस 25 मई तक जालंधर कैंट स्टेशन तक ही चलेगी। जालंधर कैंट से उधमपुर के बीच का हिस्सा निरस्त रहेगा।
इसी तरह गाड़ी संख्या 22942 उधमपुर-इंदौर एक्सप्रेस 27 मई तक जालंधर कैंट से ही संचालित होगी।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें
Join Now