इंदौर से सरकारी एयरलाइंस एलाइंस एयर अपनी उड़ानों को सीमित करने जा रही है। एयर इंडिया को टाटा को सौंपने के बाद भारत सरकार के पास अब सिर्फ एलाइंस एयर बची है, जो देश की एकमात्र सरकारी एयरलाइंस है। ट्रेवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया कि अभी कंपनी रोजाना दिल्ली जाने और आने वाली एक-एक उड़ान का संचालन करती है।
यह फ्लाइट (9आई-627/628) शाम 5.30 बजे दिल्ली से रवाना होकर 7.40 बजे इंदौर आती है और इंदौर से रात 8.05 बजे रवाना होकर 10.10 बजे दिल्ली पहुंचती है। लेकिन कंपनी ने 26 अक्टूबर से इन दोनों ही उड़ानों की बुकिंग बंद कर दी है।
साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसे दोबारा नियमित भी किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसके लिए ऑपरेशनल कारणों का हवाला दिया है, साथ ही जिन यात्रियों ने इन उड़ानों में बुकिंग की थी उन्हें रिफंड और रिबुकिंग का विकल्प दिया गया है।
आज से एलाइंस एयर की उड़ानों की बुकिंग बंद,
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें
Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें
Join Now