बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति एवं हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन के द्वारा 21 फरवरी से 10 अप्रैल तक यह शिविर आयोजित किए जाएंगे।
यह शिविर नीनादेवी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में समस्त अग्रवाल बंधुओं के लिए आयोजित होगा। प्रथम चरण में 5 हजार परिवारों की जांच कराने का लक्ष्य रखा गया है। केन्द्रीय समिति के सरंक्षक विनोद अग्रवाल, अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल, पवन सिंघानिय, संयोजक जगदीश बाबाश्री ने बताया कि शहर के जाने-माने विशेषज्ञ चिकित्सकों के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में किया जाएगा। 32 प्रकार की विभिन्न जांचें भी की जाएगी। प्रकल्प का शुभारम्भ 21 फरवरी को अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण स्थित वेद भवन पर दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के साथ होगा। शहर में यह संभवतः पहला अवसर होगा जब किसी सामाजिक संगठन की ओर से शहर के प्रत्येक क्षेत्र में लगातार शनिवार रविवार, दो दिनों तक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर ।
समाज के करीब 75 प्रतिशत लोगों को मधुमेह व मोटापा
अभियान के संयोजक किशोर गोयल, अरविन्द वेल्यूअर एवं शीतल तोडीवाला ने बताया कि सर्वेक्षणों में यह तथ्य सामने आया है कि अग्रवाल समाज के करीब 75 प्रतिशत बंधु मधुमेह अथवा मोटापे या इन दोनों रोगों की चपेट में बने हुए हैं। समाज की इस गंभीर स्थिति को संज्ञान में लेते हुए ही यह स्वास्थ्य शिविर निर्णय लगाने का निर्णय लिया गया है। अग्रवाल बंधुओं को सपरिवार आमंत्रित कर उनकी जांचें कराई जाए ताकि समय रहते उपचार भी शुरू हो सके। पंजीयन हेतु 98260-12287 तथा 98261-44446 पर सम्पर्क कर सकते हैं।